राशन दुकान में मनाया गया चावल उत्सव, नपा अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित पार्षदों ने किया शिरकत, हितग्राहियों को 3 माह का एकमुश्त मिला राशन
(हेमंत बघेल)
कसडोल। नगर के कबीर दास वार्ड क्रमांक 06 में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर चावल उत्सव मनाया गया। जहां राशनकार्ड धारियों को तीन महीने का चावल एक साथ वितरण किया जा रहा है, आपको बता दे कि शासन के द्वारा 1 जून से 7 जून तक चावल तिहार योजना के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ दिया जा रहा है।
इधर हितग्राहियों को तीन माह का चावल एकमुश्त मिलने पर सरकार का आभार जताया है, मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा 1 जून से पूरे प्रदेशभर में चउर तिहार मनाने का घोषणा किया था जिस घोषणा पर अब अमल हो रहा है और शासकीय उचित मूल्य कि दुकानों में जून माह से तीन माह का चावल और जून माह का शक्कर और नमक भी वितरण किया जा रहा। शनिवार को कसडोल नगर पंचायत के वार्ड 6 में संचालित राशन दुकान पर कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष और नपा उपाध्यक्ष डॉ. सुदीप नवदीप मानिकपुरी, पार्षद भानु प्रताप साहू, सुंदर साहू, नीरज साहू और वार्ड 06 के पार्षद प्रतिनिधि विमल वैष्णव के द्वारा नगर के पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरण किया। जिसमें नपा अध्यक्ष श्री साहू ने नगर के आमजनों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। श्री साहू ने आगे कहा कि यह उत्सव सरकार के द्वारा किसानों को आगामी वर्षों ऋतु में किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से राशन बांटा जा रहा है, जिसपर किसान और बीपीएल परिवार सरकार के इस योजना से संतुष्ट है, इस अवसर पर भारी संख्या में राशन कार्डधारी तीन माह का राशन लेने पहुंचे थे वहीं उनके चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला।









