खबर शतक.इन की खबर का असर, जांच को पहुँचे CMHO, लापरवाह डॉक्टर की कटेगी सैलरी, अव्यस्थाओ को सुधारने दिये निर्देश
(हेमन्त बघेल)
कसडोल। खबर शतक.इन की खबर का बड़ा असर हुआ है, दरअसल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में डॉक्टरों की मनमानी और भगवान भरोसे चल रहें हॉस्पिटल की लगातार शिकायत और डायरिया के मरीजों की सूचना मिलने पर बीते बुधवार को कसडोल विधायक संदीप साहू के निरीक्षण में कई खामियां सामने आया था जिसे प्राथमिकता के साथ खबर शतक.इन ने आमजनों के समक्ष रखा और खबरों का प्रसारण किया। इस दौरान विधायक साहू ने भी पूरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक संदीप साहू को सीएचसी के अंदर अवस्थाओं का आलम देखने को मिला, साथ ही निरीक्षण के दौरान बीएमओ और गर्भवती महिलाओं की डॉक्टर वंदना भेले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारत रही। साथ ही बीएमओ और मैडम की हस्ताक्षर 2 माह से रजिस्टर में हुआ ही नही था जबकि दोंनो का का वेतन उन्हें जारी कर दिया गया था। इसके अलावा हॉस्पिटल के शौचालय में गंदगी का आलम होने के साथ, दरवाजा भी नही लगा है, साथ ही यहां लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले डेढ़ वर्षो से खराब हो चुके है लेकिन इसको सुधरवाने वाला कोई नही है। इसको लेकर कसडोल विधायक ने तत्काल दूरभाष पर बलौदाबाजार CHMO डॉ एमपी महेश्वर को अवगत कराने के बाद जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
शिकायत के बाद जांच को पहुँचे CMHO
बीते बुधवार को विधायक साहू के शिकायत के बाद आज CHMO डॉ एमपी महेश्वर द्वारा जांच करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचे इस दौरान उन्होंने भी पूरे सीएचसी का दौरा किया मरीजों का हाल चाल जाना मगर उनको खराब सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा, बिना दरवाजा का शौचालय नहीं दिखा, बिना पंखे कुलर के मरीज नही दिखने के अलावा लगता है, सीएमएचओ साहब ने उनसे बातचीत की जिन्हें कोई समास्या या सेटिंग कर हॉस्पिटल के कर्मचारी बैठा रखें थे, साथ ही आज भी गर्भवती महिलाओं को जांच का जिम्मा जिस डॉक्टर को सौंपा गया है, मैडम 11:30 बजे हॉस्पिटल पहुँची। जबकि गर्भवती महिलाएं सुबह 9 बजे का हॉस्पिटल पहुँच चुकी थी बहरहाल मीडिया से बातचीत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी महेश्वर ने अव्यस्थाओ को सुधारने के अलावा अनुपस्थिति डॉक्टरों की सैलरी काटने की बात कही है। इधर गर्भवती महिलाओं ने हॉस्पिटल में सोनोग्राफी प्रारंभ करने के अलावा नॉर्मल और सीजर ऑपरेशन प्रारंभ करने की मांग की है।
इनका कहना है।
आज मैं सीएचसी कसडोल के निरीक्षण में गया था 9 और 24 को विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है, कुछ शिकायत मिला था जो डॉक्टर नदारद रहें उनकी सैलरी काटी जा रही है, साथ ही डॉक्टरों को यही रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गये है, अब सुचारू रूप से कार्य करेंगे। वार्डो में शाम तक कूलर लग जायेगा, साथ है सीसीटीवी और वॉटर फिल्टर को भी दिखवा रहा हूँ।
डॉ एमपी महेश्वर, सीएमएचओ, बलौदाबाजार
हमलोग गर्भवती महिलाओं को लेकर सुबह 9 बजे से आ गए थे लेकिन यहाँ डॉक्टर लेट से आई है, साथ ही गर्भवती महिलाओं को काम चलाऊ नास्ता दिया गया है, इतनी भीषण गर्मी में कोई व्यवस्था नही है, जबकि पूरे विकासखंड का एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, मितानिन लोग भूखे प्यासे महिलाओं को लेकर आते है, लेकिन मितानिनों के लिए कोई व्यवस्था नही है, व्यवस्था सुधारने के साथ महिलाओं की जांच के लिए सब व्यवस्था होना चाहिए।
सीतादेवी साहू, एमटी


