तहसील परिसर में अव्यस्थाओ का आलम, भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था नही, हितग्राही परेशान

(मिथलेश वर्मा)

सुहेला। तहसील कार्यालय में मंगलवार को भारी भीड़ होती है, क्योंकि इसी दिन साप्ताहिक रजिस्ट्री कार्य भी होता है। ग्रामीण किसान 15 से 20 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक के किसान जमीन संबंधित कार्य कराने आते हैं इसे और भी अधिक चुनौती बना देती है भीषण गर्मी, जब तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच होता है।

गांव के दूरदराज इलाकों से आए किसान और ग्रामीण जमीन संबंधित कार्यों के लिए तहसील कार्यालय आते हैं। परंतु, पेयजल की सुविधा की अभाव के कारण ग्रामीण किसानों को असहाय महसूस होता है। कुछ लोग पानी की तलाश में पानी पाउच या पानी की बोतलें खरीदकर पीने के लिए धूप के तले भटकते रहते हैं। ग्रामीणों ने सही पेयजल की व्यवस्था की मांग की है, जो कि अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण सुभाष ने बताया तहसील कार्यालय सुहेला जमीन कार्य से आए हैं 4 घंटे हो रहें है बहुत तेज रूप है पानी की व्यस्था नहीं है पानी बोतल खरीदकर पी रहे हैं, परसवानी के परशुराम ने बताया भारी प्यास लगने पर तहसील कर्मीचारियो से पानी मांगने पर बाहर से पानी पीकर आने की बात गई। तहसीलदार सुहेला कुणाल सरवैया ने फोन से बताया एक से दो दिनों में शीतल पानी पेय हेतु मटकी की व्यस्था कराता हूं । ग्रामीण, किसान अपने आप को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ठगा सा महसूस करने की बात बताई है मांग किए पीने की पानी, बैठने हेतु छाया, पंखा आदि की समुचित व्यवस्था किया जाए।