खबर शतक.इन की खबर का असर, जांच को पहुँचा अमीन पटवारी, किसान के खेत को ठेकेदार ने 12 फिट अतिरिक्त खोदा
हेमन्त बघेल
कसडोल। खबर शतक.इन ने “केनाल निर्माण में ठेकेदार ने कई फिट खेत को खोद छोड़ा, कभी भी हो सकता है हादसा, किसान परेशान” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद आज जल संसाधन उपसंभाग कसडोल के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुये अतिरिक्त खेत खोदाई की जांच करने अमीन पटवारी को मौका पर भेजा।

जांच में पहुंचे अमीन पटवारी ने नहर के बीच से 30 फिट नापाई किया। इस दौरान नाप में किसानों के खेतो में अधिक खुदाई ठेकेदार के द्वारा करना जांच में पाया गया।
इस संबंध में अमीन पटवारी राधेश्याम सेन ने बताया कि महावीर श्रीवास का आवेदन आया था और उसी के खेत को नापा हूं जिसमें ठेकेदार के द्वारा 12 फिट अतिरिक्त खुदाई किया गया हैं, इसके अलावा सब इंजीनियर आर के बंजारे ने कहा कि आज जांच में अमीन पटवारी को भेजा गया था जिसमें कुछ किसानों का खेत अधिक खुदाई ठेकदार के द्वारा किया गया है ठेकेदार के आने पर सभी किसानो का खेत को पाट दिया जायेगा।









