आंगनबाड़ी केंद्र 03 में हुआ योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुण्डरा के तत्वधान में हुआ कार्यक्रम।
(नंदू बंजारे)
टुण्डरा। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा के आंगनबाड़ी केंद्र 03 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुण्डरा के तत्वावधान में योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 03 टुण्डरा में आस पास के छोटे बच्चों और महिलाओं एवं पुरुषों के मानसिक व शारीरिक विकास तथा बुजुर्ग लोगों के विभिन्न प्रकार के जोड़ो के दर्द के लिए सूक्ष्म व्यायाम, स्कंध संचालन व भ्रामरी प्राणायाम सहित अन्य प्रकार के योग कराया गया इस मौके पर मुख्य रूप से आयुर्वेद फार्मेसिस्ट मनमोहन प्रसाद जायसवाल, योग प्रशिक्षक परमेश्वर प्रसाद देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका बंजारे, ट्विंकल बंजारे, सहायिका चंद्रिका यादव, हेमलाल बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, श्यामसुंदर पटेल, अनुज मिरी, अशोक कुमार जांगड़े, ऊषा पटेल , दुर्गा पटेल, चांद कुर्रे, मंझली बारले, भगवती पटेल, तुलसी चौहान सहित आरोग्य मंदिर टुण्डरा के पूरी टीम व अन्य लोग मौजूद रहे।


