Skip to content
Mon. Apr 20th, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • World
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
खबर शतक

खबर शतक

जनता की बात

Primary Menu खबर शतक

खबर शतक

  • Home
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • कसडोल
      • भाटापारा
      • पलारी
      • बिलाईगढ़
      • पामगढ़
      • लोरमी
      • रायपुर
      • अम्बिकापुर
      • सारंगढ़-बिलाईगढ़
      • बिलासपुर
      • बलौदाबाजार
      • महासमुंद
      • बलरामपुर
      • बस्तर
      • बालोद
      • बीजापुर
      • बेमेतरा
      • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
      • राजनांदगांव
      • मोहला-मानपुर
      • सक्ती
      • सुकमा
      • सूरजपुर
      • कोंडागांव
      • दुर्ग
      • नारायणपुर
      • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
      • गरियाबंद
      • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
      • दंतेवाड़ा
      • सरगुजा
      • धमतरी
      • कांकेर
      • कोरबा
      • कवर्धा
      • जशपुर
      • रायगढ
      • कोरिया
      • गिधौरी
      • जांजगीर-चाम्पा
      • पवनी
      • मुंगेली
      • शिवरीनारायण
      • लवन
      • सारंगढ़
    • मध्यप्रदेश
      • शहडोल
      • अनूपपुर
      • कोतमा
      • धनपुरी
      • बुढ़ार
      • राजेन्द्रग्राम
    • उत्तर-प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • खेल
    • स्वास्थ्य
      • Science
      • World
  • देश
  • विदेश
  • जुर्म
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • Home
  • लेटेस्ट
  • म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार  भेजा जेल 
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार  भेजा जेल 

September 25, 2025
FacebookXPinterestWhatsAppEmailGoogle+LinkedIn

(बबलू तिवरी)

जशपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, जशपुर पुलिस ,साइबर ठगी पर रोक लगाने हेतु,म्यूल अकाउंट ( साइबर ठगी हेतु किराए पर बैंक खाता देना) को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके पूर्व भी जशपुर पुलिस के द्वारा, दुलदुला , कुनकुरी व जशपुर क्षेत्रांतर्गत म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए, आरोपियों को जेल भेजा गया है,इसी क्रम में जशपुर पुलिस के साइबर सेल के द्वारा आईडीएफसी बैंक के पत्थलगांव शाखा में एक म्यूल अकाउंट क्रमांक 10170772636 को जिससे कि देश के विभिन्न लोगों से अवैध रूप से ठगी की रकम की ट्रांजेक्शन की गई थी, को चिन्हित कर,पत्थलगांव पुलिस को जांच विवेचना व कार्यवाही हेतु भेजा गया था। जिस पर पुलिस के द्वारा मामले में बी एन एस की धारा 317(2)(4),318(4),61(2)(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच विवेचना में लिया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने जब उक्त संदेही म्यूल अकाउंट के खाताधारक के संबंध में, बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि, उक्त खाता, ग्राम कापू, जिला रायगढ़ निवासी एक व्यवसायिक महिला यशोदा कुर्रे का है, जो कि कापू में ही, कुर्रे कंप्यूटर्स के नाम से फोटो कॉपी, व स्टेशनरी दुकान चलाती है,। पुलिस के द्वारा जब उक्त व्यावसायिक महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, वह उसका आईडीएफसी बैंक पत्थलगांव में चालू खाता क्रमांक 10170772636 है, जिसमें वह व्यावसायिक लेन देन करती है। दिसम्बर 2024 में, रामपुर कोरबा निवासी, फिरोज खान, जो कि अपने आप को मानवाधिकार कार्यकर्ता बताता था, उसके दुकान में आने जाने से, उसका जान पहचान हो गया था, इसी दौरान एक दिन आरोपी फिरोज खान के द्वारा, व्यवसायी महिला यशोदा कुर्रे को बोला गया कि, मेरे खाते में अत्यधिक ट्रांजेक्शन हो जाने से, उसका खाता होल्ड हो गया है, उसके विभाग से पैसा आने वाला है, जो कि खाता होल्ड होने के कारण नहीं आ पा रहा है, पैसा मंगवाने के लिए खाते की आवश्यकता है , कहकर यशोदा कुर्रे को झांसे में लेते हुए, उसका खाता नंबर व खाते से लिंक मोबाइल सिम को ले लिया गया, और मोबाइल सिम को वापस मांगने पर सिम गुम हो जाना बताया, तब यशोदा कुर्रे के द्वारा, नया मोबाइल सिम लेकर पुनः पुराने मोबाइल नंबर को चालू कराया गया, व आई डी एफ सी बैंक पत्थलगांव जाकर अपने खाते की जांच कराने पर पता चला कि आरोपी फिरोज खान के द्वारा उसके खाते व मोबाइल नंबर का दुरपयोग करते हुए , अवैध रूप से ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। पुलिस के द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए पूर्व में ही आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान पुलिस के द्वारा मामले में अन्य व्यक्तियों की भी संलिप्तता पाई गई थी, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में एक अन्यआरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को भी चिन्हित कर लिया था। जो कि फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार पता साजी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम व मुखबिर से पता चला कि मामले का फरार आरोपी गौस उर्फ बाबा खान, शक्ति में अपने गृह ग्राम में आया हुआ है , जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा शक्ति से, आरोपी गौस उर्फ बाबा खान को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गौस उर्फ बाबा खान ने बताया कि वह 2024 में बिलासपुर के एक पैथोलॉजी लैब में, लैब टेक्निशन का काम करता था, इसी दौरान उसका परिचय एक जितेन्द्र पांडे नाम के व्यक्ति से हुआ, जिसने बताया कि वह रायपुर में एक व्यक्ति को जानता है, जिसके द्वारा अवैध रूप से रुपए का ट्रांजेक्शन कराया जाता है, जिसके लिए एक बैंक खाता व खाता से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, उसे यदि बैंक खाता व मोबाइल से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने पर उसके द्वारा जो भी ट्रांजैक्शन कराया जायेगा, उसमें हर ट्रांजेक्शन पर एक नियत राशि हिस्सा के रूप में मिलेगी, जिस पर आरोपी गौस उर्फ बाबा खान के द्वारा, पूर्व में गिरफ्तार अपने साथी आरोपी फिरोज खान के साथ मिलकर, कापू जिला रायगढ़ निवासी व्यवसाई महिला को झांसे में लेकर उसका बैंक खाता व खाता से लिंक मोबाइल नंबर को उनके द्वारा ले लिया गया था, व उक्त खाते से अवैध रूप से ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन किया जाता था। उक्त खाते से जो अवैध ट्रांजेक्शन हुए थे, उसके एवज में उसे 50000रु मिले थे, जिसे कि उसके द्वारा खर्च कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी गौस उर्फ बाबा खान के कब्जे से एक मोबाइल फोन , सिम व पेन कार्ड को जप्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, शीघ्र ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पूछताछ पर आरोपी गौस उर्फ बाबा खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की पता साजी कर , गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों पर जशपुर पुलिस कार्यवाही कर रही है, म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के एक आरोपी को शक्ति जिला से पकड़कर, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उक्त मामले संलिप्त में एक आरोपी को पुलिस , पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,जशपुर पुलिस म्यूल अकाउंटों पर सतत् नजर बनाई हुई है, ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा

FacebookXPinterestWhatsAppEmailGoogle+LinkedIn
Tags: an absconding accused in the mule account and cyber fraud case. Sent to jail., Pathalgaon police arrested Gaus Khan alias Baba Khan, today news, म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार  भेजा जेल

Continue Reading

Previous नवाचारी शिक्षिका श्रीमती सरोज मांझी डाहिरे ने शिक्षक दिवस के दिन प्राप्त सम्मान राशि 7000 रुपए को विद्यालय में किया भेंट
Next Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 148 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश…!!

इन्हें भी पढ़े

  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

उपमुख्यमंत्री साव के सहयोग से जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

ऑनलाइन पोर्टल आरटीआई में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

मुख्यमंत्री साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री राजवाड़े

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • लेटेस्ट

उप मुख्यमंत्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

April 19, 2026

लेटेस्ट

  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

उपमुख्यमंत्री साव के सहयोग से जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

ऑनलाइन पोर्टल आरटीआई में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

मुख्यमंत्री साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री राजवाड़े

April 19, 2026

मनोरंजन

  • Feature
  • मनोरंजन
  • लेटेस्ट

Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

April 12, 2026
  • Feature
  • मनोरंजन
  • लेटेस्ट

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल

March 20, 2026
  • Feature
  • मनोरंजन
  • लेटेस्ट

करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल, जानिए क्या हैं सच्चाई?

February 26, 2026

Trending Posts Carousel

1
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

उपमुख्यमंत्री साव के सहयोग से जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

2
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री

3
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

ऑनलाइन पोर्टल आरटीआई में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा

4
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

मुख्यमंत्री साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

5
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री राजवाड़े

6
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • लेटेस्ट

उप मुख्यमंत्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

7
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

इन्हें भी पढ़े

  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

उपमुख्यमंत्री साव के सहयोग से जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

ऑनलाइन पोर्टल आरटीआई में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

मुख्यमंत्री साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • लेटेस्ट

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री राजवाड़े

April 19, 2026

Office Address

Word No.-06, Main Road Kasdol, In Front of HDFC Bank, Kasdol, Dist.-Balodabazar, Bhatapara (C.G.)

Editor : Bhanu Pratap Sahu

Mobile : 9584860177

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Copyright 2024 © All rights reserved | Develop By : BYS Creations