छत्तीसगढ़ माटी पुत्र ग्रुप ने शहीद फौजी भाइयों के परिवार को सौंपी सहायता राशि
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा। पोमेश्वर जलतारे और सिपाही राजेंद्र कुमार कश्यप के आकस्मिक देहांत के बाद, छत्तीसगढ़ माटी पुत्र ग्रुप ने एक बार फिर से अपने दोनों फौजी भाइयों के परिवार के लिए सहायता राशि इकट्ठा की है। ग्रुप द्वारा इकट्ठा की गई 2,52,647 /- रुपये की सहायता राशि आज 05/12/2025 को दोनों शहीद फौजी भाइयों के दशगात्र के दिन उनके परिवार वालों को सौंपा गया।
इस सहायता राशि में अग्निवीर से लेकर सूबेदार मेजर साहब, CAF जवान, आम नागरिक, वीर नारी, और अन्य राज्य के फौजी भाईयों का योगदान है। ग्रुप के सदस्यों ने एक दूसरे को बिना जाने, बिना देखे, अपने स्वेच्छा अनुसार सहायता राशि प्रदान की है ।
शहीद फौजी भाइयों की जानकारी
– पोमेश्वर जलतारे, सिक्कीम में तैनात थे, 12 नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे।
– राजेंद्र कुमार कश्यप, श्रीनगर में तैनात थे, 14 नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे।
ग्रुप ने की अपील
छत्तीसगढ़ माटी पुत्र ग्रुप ने सभी से अपील की है कि वे अपने फौजी भाइयों के परिवार के लिए सहायता राशि प्रदान करें और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायक विलीन लहरे पामगढ़, डोमेश कुमार साहू किरीत, सिपाही प्रदुमन वर्मा, भवानी लाल यादव, सिपाही अमित कुमार कश्यप, लोकेश कुमार, उदयभाटा जांजगीर, परमेश्वर कर्ष (ग्रुप के निर्माता सदस्य), नायक कौशल, हवलदार शिवचरण (पुराने सदस्य) एवं अन्य उपस्थित रहे।

