मेहर समाज का परिचय सम्मेलन भाटापारा में, मुख्यातिथि विधायक इंद्र साव होंगे

(रौनक साहू)

KASDOL। रविवार को मेहर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन भाटापारा में होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद एन डांडेकर ने बताया कि प्रथम सत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इंद्र साव होंगे। अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज बाकरे करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कसडोल (KASDOL) विधायक संदीप साहू मौजूद रहेंगे। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरू साहेब होंगे। अध्यक्षता खेमराज बाकरे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सनम जांगड़े मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अलावा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान किया जाएगा।