ग्राम रोझनडीह में धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती एवं सम्मान समारोह

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। ग्राम रोझनडीह में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जन्म जयंती 27 दिसंबर को भव्य रूप एवं हर्षौल्लास से मनाई गई। इस दौरान पूरे गांव के जितने भी शासकीय स्थानों में सेवा दे रहे यूथआईकॉन का आयोजक समूह और समस्त ग्रामीणों के द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही इस वर्ष जिन बच्चों का 10 वीं और 12 वीं में उच्च प्राप्तांक हासिल कर गांव नाम रौशन किया उनका छात्रों का जयंती के दौरान सामन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर सुमेंद्र खरे, डॉ. दुर्गेश सिंह बंजारे एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षक नवीन लहरे, लैब टेक्नीशियन सूरज मल्होत्रा, BLO मुंगेस कुर्रे, कृष्णा रात्रे उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन रामखिलावन दिनकर ने किया। जयंती में सतनाम पंथी नृत्य का आयोजन किया गया था। जिसमें बाबा गुरु घासीदास के सत्य वचन और जीवन परिचय को प्रदर्शन किया गया।

इस जयंती के अवसर पर ग्राम रोझनडीह के वार्ड क्र.18 शांति प्रदीप बंजारे, वार्ड क्र.19 संगीता रामकुमार रत्नाकर, वार्ड क्र.20 राजू बंजारे पंचगण सहित कल्याण बर्मन, शशि बर्मन, रॉकी बंजारे, नारेंद्र खरे, जगदीश कुर्रे, अजित बंजारे, बीरबल खरे, सरजीत बंजारे, आशीष बंजारे एवं सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में महिला युवा पुरुष सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।






इन्हें भी पढ़े