शराब के नशे में डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, आपसी लड़ाई झगड़े में गई महिला की जान, कसडोल पुलिस जांच में जुटी, मारपीट का लाइव वीडियो देखिए…

(रौनक साहू)

कसडोल। कसडोल थानांतर्गत ग्राम टेमरी के मौउहाभाठा में बीती शाम तकरीबन 4 बजे पति पत्नी की लड़ाई में महिला की दर्दनाक मौत हो गया है, कसडोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और पुरूष दोनों आपसी शराब का सेवन किये इसके बाद मृतिका महिला महेतरीन पारधी उम्र तकरीबन 58 वर्ष घर के बगल अन्य के घर जाकर बैठ गई।

इसके बाद जब पति आरोपी मोतीलाल पारधी जब घर चलने को कहाँ तो पत्नी नही मानी और इसी दौरान आवेश में आकर पति ने टंगिया वाले बैठ से महिला के पीठ पर वार कर दिया और पत्नी को वही छोड़ पति घर चला गया। इसके बाद कुछ समय पश्चात महिला ने दम तोड़ दी। इधर आसपड़ोस के लोग भी तुरतुरिया मेला गए हुए थे जब घर देर रात्रि पहुँचे तो तकरीबन 9 बजे कसडोल थाना में सूचना दिया।

इधर सूचना पर पहुँची कसडोल पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है, प्रथम दृष्टया जांचकर पंचनामा तैयार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु कसडोल शहीद संतराम स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, वही पुलिस ने आरोपी पति मोतीलाल पारधी को गिरप्त में लेकर पूरे मामले पर पूछताछ कर रही है।

इनका कहना है….

कल देर रात्रि ग्राम टेमरी में एक महिला की मृत्यु होने की जानकारी मिला था जहाँ मौके से एक महिला की लाश मिली। जांच में पति ने डंडे से पीटकर मर्डर किया है। आरोपी पति गिराप्त में है, जांच जारी है।

संजीव राजपूत

जांच अधिकारी, थाना कसडोल