मेले के दौरान चाकूबाजी में युवक की हत्या, जांच में जुटी सिमगा पुलिस

(रौनक साहू)

बलौदाबाजार। रविवार को थाना सिमगा अंतर्गत ग्राम कामता में चितावर मंदिर के पास आयोजित मेले के दौरान रात्रि करीब 20:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि राहुल यादव उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम कामता, थाना सिमगा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया है। घायल राहुल यादव तत्काल सीएचसी सिमगा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक राहुल यादव को हेमंत यादव उर्फ मसान उम्र लगभग 25 वर्ष, थाना सिमगा द्वारा चाकू से वार किया गया, जिससे मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। विवाद का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। थाना सिमगा पुलिस द्वारा आरोपी हेमंत यादव उर्फ मसान को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के विवेचना क्रम में घटना में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने के संबंध में पूछताछ एवं जांच की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।