केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आम जनता के लिए निराशाजनक – आकाश यादव

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा / आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पंचायत पामगढ़ के पार्षद एवं कांग्रेस नेता आकाश यादव ने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवाओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता।

उन्होंने कहा कि देश आज महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के इस बजट में इन मुद्दों का कोई ठोस समाधान दिखाई नहीं देता। युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने और आम जनता को राहत देने के लिए कोई प्रभावी योजना नहीं लाई गई है। आकाश यादव ने कहा कि यह बजट बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों को राहत देने वाला बजट प्रतीत होता है, जबकि आम नागरिक, छोटे व्यापारी, मजदूर और किसान लगातार आर्थिक दबाव में हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कोई ठोस नियंत्रण योजना प्रस्तुत नहीं की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के साथ रही है। कांग्रेस चाहती है कि देश का बजट सामाजिक न्याय, रोजगार सृजन, शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि को प्राथमिकता देकर बनाया जाए, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियाँ जनता के हितों से कटती जा रही हैं।पार्षद आकाश यादव ने यह भी कहा कि यदि यही नीति जारी रही तो आम आदमी पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा, जबकि अमीर और अमीर होते जाएंगे। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

हम जनता के अधिकारों और न्यायपूर्ण विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे यह कहना है पार्षद आकाश यादव का।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े