शादी की खुशियां मातम में बदली : बेटी बिदा कर बेटी के घर चौथिया आए मां की हुई दर्दनाक मौत, पैदल चल रहे थे तब पुल भरभरा कर नीचे गिरा, 4 सुरक्षित, एक की मौत

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी। ग्राम कोरकोटी गांव में शादी की खुशियां उसे वक्त मातम में बदल गई जब नाले के ऊपर बनाए पुल भरभरा कर नीचे गिर गया।

शुक्रवार रात 11बजे के आसपास घटना में पुल टूटने पर पुल के साथ पांच महिलाएं नीचे नाले में गिरी जिसके बाद चिकपुकार मची और आसपास के लोगों ने चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल और एक महिला की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिल पाई इसके बाद बिलाईगढ़ पुलिस को शनिवार को इसकी सूचना दी गई बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना के बारे में जानकारी ली इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम को इसकी सूचना दी गई बलौदा बाजार जिले से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कैमरे की मदद से मलबे के अंदर दबे महिला के शव को देखा इसके बाद हाइड्रोलिक मशीन के माध्यम से पत्थरों को हटाकर मृतक महिला के शव को बाहर निकाल गया। मृतिका की पहचान जमुना बाई पटेल पति छतराम पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी गिरौदपुरी पुलिस चौकी थाना गिधौरी के रूप में हुई है मृतक जमुना बाई नई नवेली दुल्हन की मां है। जो चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

घर के बाड़ी से आगे एक छोटा सा नाला है जिसके ऊपर पुल बनाया गया है उसके उसे पर खान का व्यवस्था किया गया था और खाना खाने के बाद वापस घर आने के दौरान यह हादसा हुआ है । मृतिका बुजुर्ग महिला जमुना बाई पटेल पति छतराम पटेल की शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा गया ।जहां शव की पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है फिर हाल पुलिस जांच में जुटी हुई है






इन्हें भी पढ़े