नवगठित झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र का बैठक सम्पन्न वार्षिक लेखा जोखा एवं आय ब्यय का ब्यौरा समाज में पेश
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। बलौदा परिक्षेत्र अंतर्गत नवगठित झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक 14 जनवरी 2026 को यादव धर्मशाला भवन मुख्यालय बलौदा में आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे |
बैठक का शुभारम्भ श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के साथ किया गया | तत्पश्चात सचिव शिव यादव ने बैठक की विषय पर प्रकाश ड़ालते हुए बैठक संचालन की जिम्मेदारी प्रवक्ता छोटेलाल यादव को सौंपा गया | बैठक के दौरान समाज के कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा एवं आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सामाजिक जनों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया |
विगत 9 जनवरी 2026 की बैठक में प्रस्तावित नवगठित बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बट्टूलाल यादव एवं अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई | इस अवसर पर उपस्थित सभी सामाजिक जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रस्तावित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का समर्थन करते हुए एकजुटता का परिचय दिया | तथा पूर्व में निर्वाचित अध्यक्ष संतोषकुमार यादव, उपाध्यक्ष चंदराम यादव एवं सहसचिव भरथरी यादव को उनकी विभाजनकारी नीति से क्षुब्ध प्रबुद्ध लोगों एवं सामजिक जनों ने पदाधिकारी मानने से इंकार कर दिया | साथ ही बैठक में नवगठित समाज को संगठित करते हुए सामाजिक विकास, आपसी समन्वय एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया | सभी उपस्थित जनों ने समाज को मजबूत एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई |
बैठक का समापन समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं आपसी सहयोग के संकल्प के साथ किया गया | इस दौरान नवगठित बलौदा परिक्षेत्र की बैठक में सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे |









