पामगढ़ के नए तहसीलदार होंगे अमरनाथ श्याम, महेंद्र लहरे भेजे गए शिवरीनारायण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया आदेश

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा / जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकालतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह, जबकि अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकालतरा पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकालतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ भेजा गया है।

महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण, टिकेंद्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा तथा अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़ पदस्थ किया गया है।

इसके अतिरिक्त संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह तथा चंद्रकुमार साहू को नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है।






इन्हें भी पढ़े