अवैध सागौन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,चिरान लकड़ी व फर्नीचर जब्त
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी,1 मार्च 2026/ वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन कटान एवं चिरान के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
अवैध सागौन के चिरान तथा उससे निर्मित फर्नीचर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेली एवं सुकली से अवैध लकड़ी संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचनाएं संकलित की जा रही थीं।
प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा दोनों गांवों में सघन दबिश एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। ग्राम सुकली में भी तलाशी की कार्रवाई की गई तथा प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी गुलशन साहू, डब्बू साहू, सुश्री मीनाक्षी साहू,सुश्री रुपेश्वरी दीवान तथा वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।









