प्रवाह कराटे संघ बलौदा बाजार ने विक्रम राय के मुख्य आतिथ्य में 200 प्रशिक्षुओं का सम्मान किया।

(नील कमल आज़ाद)

पलारी। प्रवाह कराटे संघ (FLOW KARATE ASSOCIATION) बलौदा बाजार (BALODABAZAR)  ने विक्रम राय (VIKRAM RAI) के मुख्य आतिथ्य में 200 प्रशिक्षुओं  (TRAINEES) का सम्मान किया। इस अवसर पर विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि खेल (SPORT) और शिक्षा (EDUCATION) दोनों ही जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं, और ऐसे आयोजनों से युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया। आप सभी ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कराटे का अभ्यास किया है, और आज आप इसका फल पा रहे हैं। मैं आपको आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता हैं। योग, खेल, कराटे यह आपको स्वस्थ रखता है । आज हमारी बेटियां देश का मान बढ़ा रही है कराटे केवल आत्मरक्षा कि कला नहीं है यह एक जीवन कौशल है जो आपको आत्मविश्वास से भर देता है। वर्तमान में हमारी बेटियों के साथ जो अन्याय अत्याचार शोषण हो रहा है इस परिस्थिति में आत्मरक्षा एक बेहद जरूरी चीज बन गई है। ऐसे में आज हमारी बेटियों को प्रशिक्षण पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया।

आगे चलकर यही बेटियां अपने माता-पिता, समाज और देश का मान बढ़ाएगी। साथ ही विक्रम राय ने अपील किया की इस कला का उपयोग अपने और अपने परिवार अपने समाज की रक्षा के लिए करें यह कोई दिखावा की चीज नहीं है जरूरत के अनुसार ही इनका उपयोग करें। साथ ही अभी दसवीं बारहवीं और लोकल कक्षाओं की परीक्षा चल रही है उनके लिए भी शुभकामनाएं दी। मोबाइल की इस दुनिया में जहां हम मोबाइल को ही अपना सब कुछ मान बैठे हैं ऐसे में शारीरिक व्यायाम कौशल बहुत जरूरी है।

अपने खेल को आगे बढ़ाते रहें, और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें।”

इस समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम राय गुरुजी प्रांताध्यक्ष छग संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यक्षता जे एल जोशी (J.L. JOSHI) बीआरसीसी (BRCC) पलारी (PALARI) और हेमलता कन्नौजे (HEMLATA KANNAUJE), नेहा उपाध्याय (NEHA UPADHYAY) विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया और प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह आयोजन संजय बंजारे (SANJAY BANJARE) अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक और खिलाड़ी के रूप में गोल्ड मेडल जीतने वाले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षु उनके पालक और बड़ी संख्या में कराटे प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय बंजारे ने किया।