सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर दीपक सोनी जी को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी
(नीलकमल आज़ाद)
पलारी। सर्व आदिवासी समाज (ALL TRIBAL SOCIETY) जिला इकाई बलौदाबाजार (BALODABAZAR) के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे जिला कलेक्टर (COLLECTOR) दीपक सोनी जी (DEEPAK SONI) को साल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी! विदित हो कि जिला बलौदाबाजार के कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लगभग एक साल नव माह तक जिला में सेवा दिए जिसमे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल पर क्रियान्वयन किया और राज्य में अव्वल पायदान पर खड़ा करने का प्रयास किया उनकी इन्हीं उपलब्धि के कारण केंद्र सरकार (CENTRAL GOVERNMENT) ने भी उन्हें सम्मानित किया ,जिला मे शांति व्यवस्था, समरसता भाईचारा को बरकरार रखने के लिए एक दक्ष प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका को निष्ठा लगन एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया और समस्त जिला वासियों को और साथ मे समाज के सभी वर्गो को खुशहाल रखा उनके इन्ही उपब्धियों के कारण केन्द्र सरकार मे प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली (DELHI) भेजा गया है!
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव (KAMLESH DHRUV), जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी (BHUPENDRA DHRAVANSHI), जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव (BHANU DHRUV), जिला कोषाध्यक्ष अभय लाल ध्रुव (ABHAY LAL DHRUV), जिला सहसचिव दशरथ ध्रुव (DASHRATH DHRUV),जिला सचिव थानू ध्रुव, जिला सांस्कृतिक सचिव केशव कुंजाम, जिला महिला प्रभाग अध्यक्ष अंजू नेताम, जिला सचिव राधा ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. बी. एस. ध्रुव, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार नागवंशी, सहसचिव मुन्ना लाल ध्रुव, युवा प्रभाग जिला उपाध्यक्ष रवि ध्रुव, ब्लॉक संरक्षक कृष्ण कुमार ध्रुव, समाज सेवी दया राम ध्रुव, ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश ध्रुव, समाजसेवी चंद्रपाल ध्रुव,श्याम बाबू ध्रुव, भुवन कुमार मंडावी, गबेश्वर ध्रुव महिला प्रभाग बलौदाबाजार अध्यक्ष पार्वती मंडावी,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता ध्रुव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक बलौदाबाजार ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!


