नगर आगमन पर सांसद कमलेश जांगड़े का भव्य स्वागत, सीसीटीवी समेत नगर विकास व सुरक्षा मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
(रौनक साहू)
कसडोल। नगर में रविवार को पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (CHHATTISGARH) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े (KAMLESH JANGDE) शामिल हुईं। जिनका नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानिय रेस्ट हाउस (REST HOUSE) में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू (NAGESHWAR SAHU) एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

नगर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रमुख चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV CAMERA) लगाने के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति का आग्रह किया गया। नपा अध्यक्ष। श्री साहू ने कहा कि वर्तमान समय में नगर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मजबूत निगरानी व्यवस्था से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराध की घटनाओं में कमी आएगी, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद महोदया के सहयोग से यह योजना शीघ्र साकार होगी।


