बलौदाबाजार की रिमझिम साहू बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार व शहर का नाम किया रोशन

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। शहर की 22 वर्षीय रिमझिम साहू (RIMJHIM SAHU) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CHARTERED ACCOUNTANT) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। नियमित 8 से 10 घंटे की पढ़ाई और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

रिमझिम के पिता कन्हैया साहू (KANHAIYA SAHU) शहर में पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं जबकि माता रोशनी साहू (ROSHNI SAHU) गृहिणी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ रिमझिम अपने पिता के व्यवसाय में भी हाथ बटाती थीं। उनके शिक्षकों के अनुसार वह शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभावान छात्रा के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंबुजा स्कूल (AMBUJA SCHOOL), रवान (RAVAN) से प्राप्त की।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (INSTUTE OF CHARTERED ACCOUNTANTS OF INDIA) के तहत फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल, इन तीन चरणों की परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। रिमझिम ने इस दौरान डेढ़ वर्ष की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग डेलॉइट (ARTICLESHIP TRAINING DELOIT), गुड़गांव (GUDGAON) से तथा डेढ़ वर्ष की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एचएसबीसी (INDUSTRIAL TRAINING HSBC), गुड़गांव से पूरी की है।

रिमझिम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार को दिया है। उन्होंने सीए की तैयारी कर रहे अन्य लोगों को सलाह दी कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर दादा माखन लाल साहू (MAKHAN LAL SAHU),दादी सरस्वती साहू (SARASWATI SAHU), चैंबर ऑफ कॉमर्स (CHAMBER OF COMMERCE) के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू (LAXMI SAHU), परिवार के बलराम साहू, गोपाल साहू, सतीश साहू, रोमी साहू, सागर साहू, वैशाली साहू सहित साहू समाज और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।