पेंशनरों ने 25 मार्च को मनाया विरोध दिवस ,प्रधान मंत्री को दिये सारंगढ कलेक्टर के हस्ते ज्ञापन
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। प्रदेश के पेंशनरों को लम्बे समय से हो रहे आर्थिक नुक्सान एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा पेंशनरों के हक में दिये आदेशों की अवहेलना के मद्देनजर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पेंशनर संघों द्वारा पूरे देश प्रदेश में 25 मार्च को किया जाना निर्धारित रहा है तदानुसार अखिल भारतीय पेंशनर संघ के चेयरमेन पी के शर्मा के आह्वान पर एवं पेंशनर समाज के प्रदेशाध्यक्ष चेतन भारती के दिशा निर्देश एवं सारंगढ बिलाईगढ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष बी एल चंद्राकर के अगुवानी में समस्त पेंशनरों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सारंगढ़ के सतनाम भवन में किया गया तथा कलेक्टर को उनके प्रतिनिधि तहसीलदार सिन्हा साहब जी के माध्यम से भारी रैली के साथ मांगों का ज्ञापन 25 मार्च को सौंपा गया।

माननीय सर्वैच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच दिवसीय संविधान पीठ के सिविल याचिका संख्या 5929-41/1980 के एतिहासिक फैसले में पेंशनरो की हक में फैसला देते हुते कहा गया है कि पेंशन पेंशनरों को आर्थिक न्याय प्रदान करने का एक समाजिक कल्याण कारी उपक्रम है,वृद्धावस्था में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता ,इसके बाद भी 25 मार्च 2025 को विधेयक पास कर आर्थिक लाभ को रोका गया है जो कि माननीय न्यायालय की न्याय का उलंघन है।
इसी विषय को विरोध दिवस के रुप में पूरे देश प्रदेश में मनाते हुये 25 मार्च को ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर सारंगढ़ जिलाअध्यक्ष बी एल चंद्राकर,फेडरेशन जिला संयोजक फकीरा यादव,संयुक्त सचिव फेडरेशन लैलून भारद्वाज,पूर्व बीईओ वाई आर लहरे,गंगाराम रात्रे,सिल्वर सिंह,अवधराम,प्यारे,सीताराम कुर्रे,सुरेश शुक्ला,महेत्तरलाल नवरंग,गंगाराम घृत लहरे,लालाराम साहू,भुनेश्वर पटेल,पंचराम साहू,सचिव निरंजन लाल देवांगन,कोषाध्यक्ष दशरथ लाल साहू,संरक्षक भुवन लाल खुंटे,परिक्षेत्र अध्यक्ष सरसींवा अमरनाथ खटकर,बिलाईगढ रामजी साहू,भटगांव पूरन सिंह ठाकुर,शोभाराम पटेल,सीताराम महेश,भोलादास भारद्वाज,राजमहंत पी के घृतलहरे,वेदराम कुर्रे,ज्ञानेश्वर चंद्रा,दफ्तर सिंह ठाकुर,शत्रुध्न जायसवाल,लक्ष्मी श्रीवास्तव,रामेश्वर कैवर्तय,दादूराम जांगड़े,चंद्रशेखर रात्रे,आशाराम बंजारे,डी आर साहू,यूं आर साहू, आर एल खांडेकर, किशनलाल साहू,लोचन साहू,रामकुमार नागेश,फत्तेलाल बंजारे,सुभाषचंद्र नवरत्न,डी आर मतवाले,बी आर खटकर,धनवंतूराम,रामलाल साहू,रवि भूषण सरदार,रूख्मन सरदार,रामेश्वर सिंह,तानसेन साहू,शिवराम देवांगन,पिताम्बर प्रेमी,मुकुतराम कुर्रे, सीताराम कुर्रे,संतराम रत्नाकर,नारायण लहरे,पदुमलाल साहू,खीखोराम साहू,रामकृष्ण साहू आदि सहित सैंकड़ों पेंशनर शामिल रहे।

