जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला मैच 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।इन मुकाबलों में RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि मैचों का सफल आयोजन हो सके और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
v