परमेश्वरी पुराण महोत्सव का शुभारंभ व भव्य कलश यात्रा निकाली गई
मदन खाण्डेकर
बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में आज देवांगन समाज बंगलाभाटा बिलाईगढ़ के द्वारा आयोजित माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ जिनमें समाज के हजारों महिला पुरुषों माता बहनों ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार देवांगन समाज बंगला भाठा बिलाईगढ़ के द्वारा आज नगर में माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव 2026 का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें हजारों की तादात में सामाजिक जन माता बहनों एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
ज्ञात हो की माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव बंगलाभाटा में 3 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक आयोजित किया गया है ।आज 3 अप्रैल को जल भरन शोभा कलश यात्रा, घट एवं माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना व पूजन तथा कथा परिचय ,कल 4 अप्रैल को सृष्टि उत्पत्ति कथा एवं देवी उत्पत्ति कथा 5 अप्रैल को दीपचंद माता हरिणी जन्म एवं विवाह कथा ,6 अप्रैल को गोत्र उत्पत्ति कथा तथा वस्त्र निर्माण कथा गर्भ चरित्र कथा तथा महिषासुर जन्म एवं वध कथा, 7 अप्रैल को बड़की ,मंझली, छोटकी माता जन्म कथा तथा पीढ़ी पूजन ,8 अप्रैल को कलिकाल मां गोत्र उत्पत्ति कथा एवं चढ़ोतरी 9 अप्रैल को हवन, सहस्त्र धारा ,कुंवारी पूजन, महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है साथ ही 10 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा एवं माता विदाई विसर्जन कार्यक्रम आयोजित है ।पुराण महोत्सव कार्यक्रम में कथा वाचक श्री संतोष राव जी होंगे उक्त कार्यक्रम को लेकर देवांगन समाज बंगलाभाटा में बहुत उत्साह का वातावरण देखा गया जिनकी व्यापक तैयारी समाज के द्वारा किया गया


