PAMGARH: अवैध कब्जे पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी जब्त

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। आज दिनांक को राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भिलौनी, तहसील पामगढ़ में बड़ी कार्रवाई की गई। शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खोदकर कब्जा करने की शिकायत पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि शासकीय भूमि पर जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध खुदाई कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मौके से एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया।

जब्त की गई जेसीबी को थाना पामगढ़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

इस कार्यवाही में पामगढ़ तहसीलदार अमरनाथ श्याम, नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा, थाना पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े