रविवार को राज्य भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया और वहीं नजीबाबाद में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

(प्रदीप गुप्ता)

लखनऊ। दैनिक रिपोर्ट, उत्तरप्रदेश पिछले 24 घण्टों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवा भी दर्ज की गई | रविवार को दिन के तापमानों में राज्य के सभी मण्डलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। दिन के तापमान राज्य के गोरखपुर एवं मुरादाबाद मण्डलों में ‘सामान्य से अधिक’, कानपुर मण्डल में ‘सामान्य’ तथा शेष मण्डलों में ‘सामान्य से काफी अधिक’ रहें।

रविवार को राज्य भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया।

और वहीं पिछले 24 घन्टों में रात्रि के तापमानों में राज्य के मेरठ मंडल में काफी वृद्धि हुई तथा शेष मण्डलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ रात्रि के तापमान राज्य के कानपुर, मुरादाबाद एवं मेरठ मण्डलों में सामान्य से काफी अधिक, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, झाँसी एवं आगरा मण्डलों में सामान्य से अधिक, तथा शेष मण्डलों में सामान्य रहा।

राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद में दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी (22.04.2026 के 0830 बजे की सुबह तक मान्य)

 उत्तर प्रदेश– (1) 20 एवं 21 अप्रैल 2026 संभाग में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।

(2) 20 एवं 21 अप्रैल को संभाग में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने तथा उष्ण रात्रि की सम्भावना है।

पूर्वी उत्तरप्रदेश- (1) 20 एवं 21 अप्रैल 2026 संभाग में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है|

(2) 20 एवं 21 अप्रैल को संभाग में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की सम्भावना है।

इन्हें भी पढ़े