भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तृप्ति साहू को मिला प्रथम स्थान 

(रौनक साहू)

कसडोल। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विकासखंड (तहसील) स्तर पर तृप्ति साहू को प्रथम स्थान मिला है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण एवं जिला दूरस्थ अँचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ड़ेराडीह विकासखंड कसडोल जिला बलौदाबाजार की प्रतिभावान छात्रा तृप्ति साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्होंने गांव का नाम रोशन किया तथा अपने ब्लॉक का भी नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपना परचम इन्होंने लहराया यह हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है यह सफलता किसी बड़ी चीज से कम नहीं है इस प्रतियोगिता ने हमारे बच्चों को सिखाने सुनने समझने तथा देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी उनके पालक जुड़ने का अमूल अवश्य प्रदान किया। विद्यालय छात्रा तृप्ति साहू विकासखंड (तहसील) स्तर पर प्रथम स्थान आने पर शाला परिवार प्रधान पाठक आर एन जायसवाल सर जी, कक्षा पांचवी शिक्षक तुलसी प्रसाद साहू और स्टाफ मैडम हेमलता बंजारा, सरपंच व ग्रामीण जनो ने उनके भविष्य उज्ज्वल कामना करते हैं।

कक्षा पांचवी शिक्षक तुलसी प्रसाद साहू जी ने स्वयं कक्षा 5 वी के 08 बच्चो का इस भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था. जिसमे से 06 बच्चो ने उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त किया और 02 बच्चो ने श्रेष्ठ श्रेणी प्राप्त किया है।

 

इन्हें भी पढ़े