नगर पंचायत पवनी में परिषद की बैठक हुई संपन्न
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संशोधन विधेयक पर विपक्षीय दलों का रवैया निंदनीय
मदन खाण्डेकर
बिलाईगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में नगर पंचायत परिषद की आवश्यक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों में अधिकारियों की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों का निंदा किया और परिषद में निंदा प्रस्ताव लाया गया । प्रस्ताव में कहा गया है कि उपस्थित सदस्यणों द्वारा चर्चा एवं विचार करते हुए 131 वा संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संशोधन विधेयक ) सरकार के द्वारा लोक सभा में लाया गया था। यह सर्वविदित है, कि ये आवश्यक संशोधन मातृशक्ति को संसद एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्तवपूर्ण मील का पत्थर साबित होता, लेकिन विपक्षी दलों के द्वारा इस विधेयक का विरोध कर इसे लोकसभा में पारित नहीं होने दिया गया। जो निदनीय कृत्य है, ऐसे कृत्य की नगर पंचायत पवनी की समान्य सभा में उपस्थित सदस्यगणों के द्वारा आमजन मानस की ओर निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जाता है।

इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, पार्षद करन साहू, कमलेश साहु, नन्दलाल साहू, गनेश राम साहू, रामकृष्ण साहु, ओमकुमारी साहू, अरूण कुमार साहू, अनिता श्याम साहू, दुर्गा राजीव लोचन यादव समेत सीएमओ मजीद खान, सब इंजीनियर गोविंदा देवांगन, मुकेश नवरंग, समेत अन्य पाषर्दगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।


