नाबालिक को बहलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे हैदराबाद से सकुशल बरामद
कसडोल। बीते 10 सितम्बर को नाबालिग बालिका के पिता द्वारा कसडोल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बीती रात्रि उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसको आसपास एवं रिश्तेदारों के घर पता तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। इधर रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र. 104/2025 तथा अपराध क्रमांक 586/2025 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा बालिका का पता तलाश करते हुए, बालिका के परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों एवं अन्य से विस्तृत पूछताछ कर बालिका के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया।
इसी बीच बालिका की खोजबीन के दौरान तकनीकी विश्लेषण करने पर बालिका के हैदराबाद में होना पता चला, जिस पर थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा गुणा हैदराबाद में दबिश देते हुए नाबालिक बालिका को आरोपी रोशन कुमार के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। बालिका से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रोशन कुमार द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर, उसे शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, जिस पर प्रकरण में धारा 87,64(1) बीएनएस एवं 04,06 पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई तथा पुलिस टीम द्वारा आरोपी रोशन कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


