लक्की ने सरस्वती शिशु मंदिर का नाम रोशन किया, प्रवीण्य सूची में 5वा स्थान किया दर्ज

(रौनक साहू)

कसडोल। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षाफल घोषित किया गया।जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 वीं में विद्यालय के छात्र लक्की चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी ने 94.2% अंक प्राप्त कर जिला बलौदाबाजार की प्रवीण्य सूची में 5 वा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल से 58 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए,जिसमें से 31 प्रथम श्रेणी में,15 द्वितीय श्रेणी में तथा 01तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।छात्र लक्की चौधरी पिता श्री गोरेलाल चौधरी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा बलौदाबाजार जिले की प्रवीण्य सूची में 5 वा स्थान प्राप्त किया है।द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी साहू पिता कृष्णकुमार साहू 89% तथा स्वाति कैवर्त्य पिता विनोदकुमार ने85% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 79 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए,जिसमें प्रथम श्रेणी में 54 ,द्वितीय श्रेणी में16 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कु तुलसी ठाकुर पिता राजू सिंह ठाकुर ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,यशवंत कुम्हार पिता धनेश्वर कुम्हार ने 92.3% अंक के साथ द्वितीय तथा आयुष कश्यप पिता राजू कश्यप ने 91.5% अंक के साथ के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू ,उपाध्यक्ष भोजपाल वर्मा,व्यवस्थापक देवेन्द्र साहू,,कोषाध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र दुबे,संरक्षक एस.के. मिश्रा,सहित सभी सदस्यों,विद्यालय के प्राचार्य जयलाल मिश्रा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इन्हें भी पढ़े