सुशासन तिहार 2026: बिलारी शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 1473 आवेदन प्राप्त

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम बिलारी, जनपद पंचायत पामगढ़ में किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया।

21 मई 2026 को आयोजित इस शिविर में कुल 1473 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1439 मांग एवं 34 शिकायतें शामिल रहीं। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को बी-1 एवं 6 हितग्राहियों को किसान किताब वितरित की गई। वहीं 5 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिलाओं की गोदभराई एवं 4 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

कृषि विभाग द्वारा 10 कृषकों को जैविक खाद वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत 9 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। मत्स्य विभाग द्वारा 2 कृषकों को जाल एवं 2 कृषकों को आइस बॉक्स प्रदान किया गया।

मनरेगा योजना के अंतर्गत 4 मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। एनआरएलएम के तहत 7 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र एवं 9 स्वसहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से संबंधित प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही 6 स्वसहायता समूहों को ऋण वितरण भी किया गया।

श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनीहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस शिविर में शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, सत्यलता मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, रूपचंद साहू, उपाध्यक्ष, ज.पं. पामगढ़, प्रमिला अजय साहू जि.पं. सदस्य, संतोषी मनोज रात्रे जि.पं. सदस्य, प्रीति अजय दिव्य जि.पं. सदस्य, राघवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, संतोष लहरे पूर्व जिलाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा, एवं जनपद सदस्यगण क्रमशः रामगिलास खुंटे, राजू राय, जय कुमार साहू, शहरलाल साहू, शांता बाई साहू, त्रिदेव कुमार साहू, पूर्णिमा साहू, दिलीपकुंवर तोषराम पटेल, रजनी देवी साहू, एवं चन्द्रकांत तिवारी, सदस्य मा.शि. मंडल, धनंजय सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, गुरूदयाल पाटले जिला मंत्री भाजपा / कोषाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा, यशवंत साहू मण्डल अध्यक्ष पामगढ़, घासीराम चौहान उपाध्यक्ष, सरपंच संघ पामगढ़, मिथलेश साव, पूर्व जनपद सदस्य, नीरज खुंटे विधायक प्रतिनिधि वि.स.क्षे. पामगढ़, सुखराम मधुकर, भाजपा नेता, जवाहर जाहिरे भाजपा नेता, एवं आर. के. तम्बोली अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मणिशंकर कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं., अमरनाथ श्याम, तहसीलदार पामगढ़, चन्द्रकांत चन्द्रवंशी, तहसीलदार राहौद, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जि.पं. सदस्य प्रतिनिधि अजय दिव्य, जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्रमशः अशोक खाण्डे, संजू कौशिक, राहुल सिंह, दीनदयाल साहू, ब्यासनारायण साहू, नरेन्द्र कुर्रे एवं मुकेशपुरी गोस्वामी, रूपलता बुनकर विकास विस्तार अधिकारी, छोटेलाल खुंटे, सरपंच ग्रा.पं. बिलारी, उपसरपंच एवं समस्त पंचगण ग्रा.पं. बिलारी, दादूराम रात्रे सचिव ग्राम पंचायत बिलारी, कलस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव तथा समस्त सचिवगण ज.पं. पामगढ़ एवं समस्त विभाग के खण्ड स्तरीय अधिकारीगण, समस्त जनप्रतिनिधिगण, महिला स्वसहायता समूह के सदस्यगण, विभिन्न योजना के हितग्राहीगण एवं जनपद पंचायत पामगढ़ क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन रामखिलावन दिनकर सचिव द्वारा सुचारू रूप से सम्पन्न किया गया।

शिविर के अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ आर.के. तम्बोली द्वारा सभी आगंतुकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

इन्हें भी पढ़े