अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा अखंड रामायण एवं भोग भंडारा का हुआ आयोजन
कसडोल। स्थानीय माता अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार 29 मई को प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर हवन पूजन, अखंड रामायण एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया जो हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंच कर माता का दर्शन पश्चात प्रसाद ग्रहण किये।
ज्ञात हो कि माता अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा 29 मई 2025 को माता अन्नपूर्णा मूर्ति स्थापना पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया था जिसके प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर संस्थान द्वारा प्रातः सात बजे से पूजन हवन एवं संगीत मय अखंड रामायण एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया है।
जिसमें सर्वप्रथम सुबह माता अन्नपूर्णा का विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात हवन एवं 108 दीप बत्ती प्रज्वलित कर महा आरती किया गया तत्पश्चात भोग भंडारा में प्रसाद वितरण किया गया जिसे पाने श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ लगी रही । इस मौके पर किसी ने गन्ना रस, किसी ने आम जूस, किसी ने रसगुल्ला , किसी ने बूंदी लड्डू, तो किसी ने खीर पूड़ी वितरण किया। वही रात्रि में गौ माताओ की दाल चावल पूड़ी सब्जी केला आदि खिलाया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं पार्षदों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वही उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मीरा सोनी एवं पूरा परिवार, महामाया ज्वैलर्स के संचालक एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश साहू, संस्थान के अध्यक्ष रामफल साहू, भुनेश्वर जाधव , भुवन यादव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अशोक साहू सहित संस्था सदस्यों एवं नगर के व्यापारियों , नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि माता अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा 1 जनवरी 2025 से प्रति दिन मंदिर प्रांगण में निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरण किया जाता है जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन प्रसाद ग्रहण करते हैं। जिसके लिए माता के भक्त गण द्वारा समय समय पर कोई प्रति माह या अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग राशि सहित राशन आदि प्रदान किया जाता है।


