कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मिले प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रतिनिधी मंडल प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन सहित सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई
मदन खाण्डेकर
रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिनिधी मंडल गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ शासन से उनके निवास स्थान नया रायपुर में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे एवं प्रदीप श्रृंगी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात किए। माननीय मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जीको शाल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा कर प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन करने, पूर्व में मुख्य मंत्री द्वारा सम्मान समारोह में छात्रों को 5-5 हज़ार प्रोत्साहन राशि को प्रदान कराने। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा प्रदेश कार्यालय हेतू ज़मीन खरीदी हेतु सहयोग प्रदान करने। विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने सहित सामाजिक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। माननीय मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जी ने सभी सदस्यों के बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर समस्याओं के निराकरण कराने आश्वस्त किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी युवा प्रकोष्ठ, रायपुर जिला अध्यक्ष मनोज बंजारे रायपुर शहर अध्यक्ष मोहन बंजारे युवा प्रकोष्ठ, शक्ति जिला अध्यक्ष रेशम कुर्रे ,,सचिव कीर्तन टंडन, मनीष रात्रे भागवत भारती,सुशील बंजारे महासचिव, महेश ढीढी, चरण तेहरवंश, माखन महिलांगे, लेखराम गनहरे, कुमारी भास्कर, विजय गोयल, आत्मदास बांधे, सहित प्रदेश भर के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


