बड़ी खबर: चक्रवाती तूफान का असर, जांजगीर-चांपा जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित!
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार 30 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय आने-जाने में संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

