3 माह में शराब पीकर 8 लोगों की संदिग्ध मौत, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, कसडोल थाने के खर्वे गांव का मामला, ग्राउंड जीरो पर खबर शतक

(भानु प्रताप साहू)

कसडोल। थानान्तर्गत ग्राम खर्वे में 3 माह के अंतराल में कथित 8 व्यक्तियों की शराब पीकर हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, कसडोल पुलिस ने शिकायत के बाद शनिवार को मृतक महेतरु साहू के शव को 1 माह बाद दफन से निकालकर फारेंसिक जांच एवं पोस्ट मार्टम कराया गया।

इधर कसडोल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में सोमवार को प्रार्थी और आरोपित का बयान लेकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में कसडोल थाने में ज्ञापन सौंपकर बारीकी से जांच की मांग भी किया था। फिलहाल ग्रामीणों की माने तो ग्राम खर्वे के किराना व्यापारी द्वारा ग्रामीणों को व्यवहार बनाकर शराब पिलाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर शक हुआ।

जिसके बाद कसडोल थाने में शिकायत किया गया। पूरे मामले में गौर करें तो चौंकाने वाली बात यह है कि इस रहस्मयी मौत पर सभी मृतकों ने उक्त किराना व्यापारी से गोवा शराब का ही सेवन किया। जिसके बाद ही सभी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना से गांव की गलियों में भी चर्चा आम हो चला है कि कही गड़े धन को पाने के लिए 21 मौतों का सौदा कर घटना को लगातार अंजाम तो नहीं दिया जा रहा था फिलहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार में है जिसके जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

पहला मामला: रहस्मयी हुई मौत में सबसे पहले बीते 7 फरवरी 2026 को मृतक बद्री पटेल पिता सुमेर का शाम के करीब गाँव के किराना व्यापारी राम साय जायसवाल के दुकान के पास गोवा शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह की जानकारी नहीं होने पर सामान्य डॅाक्टर से चेक कराने पर शव को दफन कर दिया गया।

मृतक बद्री पटेल

दूसरा मामला : गांव के बुतलू राम साहू पिता भरोस राम भी प्रतिदिन की भांति गांव के गुड़ी चौक के पास राम साय जायसवाल के दुकान के सामने तकरीबन 07:30 बजे बैठकर शराब का सेवन किया उसके बाद चना खा रहा था इसी दौरान सामान्य गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया।

 

तीसरा मामला: गांव के पूर्व सरपंच रहें मृतक छत्तू राम साहू पिता तुलसी राम भी गांव में कार्यक्रम चल रहा था साथ ही भोजन गांव के सामुदायिक भवन में बन रहा था इसी दौरान गांव के राम साय जायसवाल के दुकान में दोपहर 12:30 बजे मृतक छत्तू राम साहू और राम साय जायसवाल एक साथ गोवा शराब का आधा आधा सेवन किया। जिसके बाद भोजन बन रहे सामुदायिक भवन के पास जाकर मृतक ने गुड़ाखू किया जिसके बाद गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। इसके बाद लगातार हो रही असामयिक मौत पर गांव में कुछ संदेह हुआ जिसके बाद बैगा गुनिया से गांव को झाड़ फूंक कराया जाने लगा। साथ ही ग्रामीण शराब पीने के बाद अचानक स्वास्थ्य आदमी की मौत पर संदेह जाहिर करने लगें लेकिन रात बीता और मामला रफा दफा हो गया।

चौथा मामला : बीते 14 मार्च 2026 को गांव के मृतक बुधराम जायसवाल पिता राम प्रसाद की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। इधर परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को किराना व्यवसायी के बड़े भाई ने गोवा शराब पिलाया जिसके बाद उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों को शक होने लगा।

पांचवां मामला: गांव के मृतक विनोद साहू पिता भरत लाल ग्राम से लगे नदी साइड से घर ग्राम खर्वे आ रहा था इसी दौरान गांव के राम साय जायसवाल ने मृतक से गोवा शराब मंगवाया। इसके बाद दोनों ने शराब आधा आधा सेवन किया। इधर शराब पीने के बाद मृतक विनोद की भी संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह 11 से 12 बजे के करीब मौत हो गया।

छठवां मामला : ग्राम के गजानंद मांझी पिता खोल बहरा को किराना व्यापारी राम साय जायसवाल के परिजनों द्वारा शराब दिया गया। जिसके बाद शराब का सेवन के पश्चात गजानंद की भी मौत 28 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया।

सातवां मामला : इधर ग्राम के चैतु राम साहू पिता झंगलु राम दिनाँक 30 अप्रैल 2026 की शाम तकरीबन 5:30 बजे किराना व्यापारी राम साय जायसवाल के दुकान पर मौजूद रहा। इसके बाद शराब लेजाकर घर में सेवन करने के पश्चात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया।

आठवां मामला: गांव के मृतक महेतरु साहू पिता छोटू राम साहू मृत्यु के दिन किराना व्यापारी राम साय जायसवाल के दुकान के पास मौजूद रहा। और शराब सेवन के पश्चात सुबह तकरीबन 6 बजे के करीबन नदी साइड गया जहाँ गिरने के पश्चात मौत 15 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। जिसके बाद गांव में पूरे मामले की जांच की मांग उठने लगी।

“शराब पीकर बिगड़ी तबियत, उल्टी हुई, बाल बाल बचा”

गांव के प्रमोद साहू पिता कौशल प्रसाद ने KHABAR SHATAK.IN से बताया कि बीते करीबन 14 या 15 अप्रैल के दरमियानी चौक में सुबह 10 बजे बैठा था इसी दौरान किराना व्यापारी राम साय जायसवाल ने बुलाया और कसडोल शराब दुकान से गोवा शराब मंगवाया। दोपहर 12 बजे शराब प्रमोद द्वारा किराना व्यापारी को दिया गया। इसके बाद श्री जायसवाल ने आधा शराब पीकर बाकी का शराब पीने प्रमोद को दिया। लेकिन प्रमोद ने शराब न पीकर अपने दोस्त कार्तिक कुम्हार पिता कन्हैया कुम्हार को दिया। इधर कार्तिक ने दोपहर 12:30 बजे गोवा शराब का सेवन किया और सेवन के पश्चात पेट में दर्द और उल्टी प्रारंभ हो गया। काफी उल्टी होने के पाश्चात बेहोश हालत में कार्तिक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लेजाकर दिखाया। लेकिन गंभीर हालत होने पर कार्तिक को बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने पर परिजनों ने आर्थिक समस्या होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। इधर कार्तिक कुम्हार 3 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद काफी उल्टी होने पर शराब बाहर हों जाने के कारण आज जीवित है। कार्तिक कुम्हार ने पत्रिका को बताया कि जब उसने शराब का सेवन किया तो उसका टेस्ट बहुत अलग और कड़वाहट था लेकिन शराब सेवन के पश्चात तुरंत अत्यधिक मात्रा में उल्टी होने पर आज जीवित है। इधर जब ठीक होने के पश्चात किराना व्यापारी से कुछ मिलाकर पिलाने की बात भी पूछा तो किराना व्यापारी ने मना कर दिया फिलहाल कार्तिक सहित पूरा गांव जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

“शराब पिलाने के बाद हुई मौत”

गांव के ग्रामीण शिवकुमार, होरी लाल, सुखी राम, ओमप्रकाश, निरंजन सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके कारण ही लोगों की मौत हुई। शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और एफएसएल की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। फिलहाल पूरे गांव में ग्रामीण जांच रिपोर्ट और कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।

इनका कहना है..

ग्राम खर्वे में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में जांच किया जा रहा है, ग्रामीणों ने शिकायत भी दिया है, 1 शव को दफन से निकालकर फारेंसिक जांच और पोस्टमार्टम कराया गया है। फोरेंसिक जांच और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के पश्चात कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।

कौशल किशोर वासनिक

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कसडोल

जब इस मामले में किराना व्यापारी राम साय जायसवाल से बात करना चाहा गया तो उनके घर में उनके बड़े भाई देवनारायण जायसवाल से मुलाकात हुआ। श्री जायसवाल ने कहा कि अगर राम साय जायसवाल द्वारा कोई गलत कार्य किया गया तो उसका समर्थन मै नहीं करता, अगर कोई गलत हुआ तो उसका जिम्मेदार वह खुद है, पुलिस ने बयान हेतु बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई पर हमारा समर्थन नहीं होना बताया गया।

 

 

इन्हें भी पढ़े