नवागत थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास ने कसडोल थाने का संभाला पदभार
कसडोल। बीते दिवस कसडोल थाना प्रभारी प्रवीण मिंज के स्थानांतरण होने पर बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ रहे निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास को पुलिस अधीक्षक ने कसडोल थाने की कमान सौंपी है नवागत थाना प्रभारी श्री श्रीवास ने 22 सितम्बर को पदभार भी ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुऐ 2013 बैच के अधिकारी श्री श्रीवास ने बताया कि प्राथमिक तौर पर कसडोल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान रहेगा।
सूचना मिलने पर असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जावेगी साथ ही गलत गतिविधियों मे शामिल लोगों पर भी कड़ी कार्रवाही की जाएगी। अपराधों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी, क्षेत्र में अमन चैन शांति रहे इसके लिए पुलिस के साथ- साथ आम नागरिकों को भी सहयोग करनी होगी। उल्लेखनीय है कि श्री श्रीवास इससे पूर्व जांजगीर चांपा, बलरामपुर, रायगढ़ सहित राजनांदगांव जिले में सेवा दे चुके है, थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा, शराब जैसे अपराधो को पनपने नही दिया जाएगा। इस पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जायेगा। इसके अलावा नवागत थाना प्रभारी ने स्पष्ट करते हुए कहा की थाना परिसीमा में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार हुआ तो किसी भी कीमत पर उन अवैध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




