राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक बलौद में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता कृष्णचरण पटेल 

मदन खाण्डेकर

गिधौरी राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ अपने मासिक मानदेय एवं संवैधानिक अधिकार की लड़ाई के लिए आर या पर की मुड में नजर आती दिख रही है इसी क्रम में बलौद जिले के बंजारी धाम में राजस्व ग्राम पटेल संघ का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में राजस्व ग्राम पटेल संघ की ओर से संघ के महासचिव सोभनाथ गुप्ता जी के अनुसंशा ले अधिकृत के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला बलौदाबाजार अध्यक्ष कृष्णचरण पटेल ग्राम कुम्हारी गिधौरी निवासी विशेष रूप से शामिल होकर वहां के जिला स्तर पर ग्राम पटेल साथियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा कर समाधान करते हुए एकता का पाठ पढ़ाया ! पटेल ने बताया की निवर्तमान भूपेश सरकार ने पटेलो के साथ उनके मासिक मानदेय में छल करने का नतीजा सत्ता से हाथ धोकर चुकाया है ,उनके इस कृत्य से नाराज राजस्व ग्राम पटेल संघ ने सितंबर 2023 में छत्दातीसगढ़ उच्यच न्रयायालय बिलासपुर में एक याचिका दायर किया है जिस पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के ग्राम पटेलों को मासिक मानदेय का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। श्री पटेल ने बताया की प्रदेश में ग्राम पटेल संगठन धीरे धीरे अपना संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने में सफल हो रहा है पटेल के अनुसार प्रदेश के बहुतायत जिलो एसा शासन द्वारा उन्हें पूर्व की भांति राजस्व कर (लगान ) वसूली ,राजस्व विभाग के कार्यो के साथ चेक पोस्ट ,चुनाव ,मतगणना ,तथा ग्राम पंचायत में भी एक पदेन सदस्य के रूप में सम्मान के साथ बैठने का प्रदेश के कई तहसीलों में आदेश व निर्देश जारी कराने में सफलता हासिल हुई है !

बैठक में ग्राम पटेलों के मासिक मानदेय, संवैधानिक अधिकार, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री कृष्णचरण पटेल ने कहा कि राजस्व ग्राम पटेल संघ लगातार अपने अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है तथा संगठन के प्रयासों से ग्राम पटेलों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और संघर्ष के बल पर ग्राम पटेलों को पुनः शासन की विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक गतिविधियों में प्रदेश के समस्त ग्राम पटेल को सम्मानजनक भूमिका दिलाने के प्रयास जारी हैं।

श्री पटेल ने बताया की उनकी संगठन 15 मई 2026 को बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान ग्राम पटेलों की बहुप्रतीक्षित मांगों, विशेषकर मासिक मानदेय एवं संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तार से चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री द्वारा हमारी मांग को शीघ्र कैबिनेट की बैठक में रखकर पटेलो के हित में कोई ठोस एवं सकारात्निमक निर्णय लिए जाने के आश्वासन दिए जाने के बाद संगठन के पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

संगठन द्वारा आगामी 1 जून 2026 को बस्तर महाराजा के महल में आयोजित विशेष बैठक तथा बस्तर संभागीय बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में संगठन को तहसील, जिला एवं संभाग स्तर पर और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पदम् श्री डोंमार सिंह कुंवर सभापति के रूप में सुशोभित रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविशंकर कोटेंद्र,कृष्णा जैन प्रदेश अध्यक्ष ,चंद्रमणि मानिकपुरी सारंगढ़ ,मलेच्छ राम पटेल सोनाखान ,दुर्गेश साहू टुन्ड्रा ,शंकरलाल साहू टुन्ड्रा ,रामफल कश्यप कसडोल ,चंद्रमणि चंद्रा सारंगढ़ ,अजित कुमार पामगढ़ ,राधेलाल पटेल लोहार्शी ,अवधराम बनर्जी बिलाईगढ़ खगेन्द्र बंजारे बिसनपुर ,मुकेश्वर कश्यप झबडी,भानु सिनोधा ,तथा हमारे वरिष्ठ साथी गणेश चंदेल ,मन्नूलाल साहू ,घनश्याम शाहू ,बलराम साहू ,अमरोतनसाहू सहित जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, ग्राम पटेलों के हितों की रक्षा तथा अधिकारों की प्राप्ति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े