प्रगतिशील छ ग़ सतनामी समाज एवं भिलाई एवं दुर्ग के सामाजिक संगठन समन्वय बनाकर करेंगे काम

27 बिंदुओं पर सामाजिक रीति नीति में सुधार करने का निर्णय।

भिलाई। प्रगतिशील #छत्तीसगढ़ #सतनामी #समाज प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर 6 सतनाम भवन में संपन्न हुआ जहां पर प्रदेश अध्यक्ष श्री एल एल कोसले साहब,भिलाई गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री बी एल कुर्रे एवं दुर्ग सतनामी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बंजारे जी एवं पदाधिकारी गण भी सम्मिलित हुए। बैठक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा राजधानी रायपुर में प्रस्तावित बहुद्देशीय भवन के लिए दुर्ग सतनामी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बंजारे जी ने 1 लाख, भिलाई गुरु घासीदास सेवा समिति महासचिव श्री एन आर गिलहरे, श्री बारले जी द्वारा 11/ 11 हजार के साथ अन्य सदस्य मिलाकर 2 लाख से ऊपर सहयोग राशि प्राप्त हुआ , राजधानी रायपुर में सर्व सुविधायुक्त बहुउद्देशी भवन बनाने के लिए दुर्ग भिलाई से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की बात कही है #प्रदेश उपाध्यक्ष रेशम घृतलहरे जी के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई से 15 लोगों ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन की “आजीवन सदस्यता ग्रहण “किया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित 15 बिंदुओं के अतिरिक्त भिलाई, दुर्ग के समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा समाज सुधार हेतु 15 बिंदुओं के अतिरिक्त 12और बिंदु जोड़े गए हैं कुल 27 बिंदुओं का प्रस्ताव पारित किया गया है जिसे मिलकर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला एवं ग्राम इकाइयों तक अमल करने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश में क्रियाशील सभी सामाजिक संगठनों में आपसी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताते हुए समाज हित में समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया ,शिक्षा एवं समसामयिक घटनाओं पर भी चर्चा हुई। विभिन्न जिला एवं प्रदेशस्तरीय * प्रतिभावान सम्मान समारोह *के आयोजन सहित प्रदेश के सभी जिलों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी की एक बैठक भी आहूत निकट भविष्य में की जाएगी,रायपुर एवं भिलाई में समाज सुधार हेतु पारित 15+12=27 बिंदुओं को अमल करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष कोसल साहब ने गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई , सतनामी कल्याण आश्रम दुर्ग को सहयोग और समन्वय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है जब भी जरूरत पड़ती है भिलाई दुर्ग सबसे पहले हमको मदद करती है बैठक मैं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज से प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे जी ,कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे ,सहसचिव दिनेश बंजारे , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री भुवन जांगड़े जी,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदीप प्रदीप श्रृंगी, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, बेमेतरा से आए हुए जिला प्रवक्ता प्रेमलाल दोहरे,नवागढ़ के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लोचन प्रसाद कौशल और उनकी टीम की भी उपस्थित रही, अन्य समाजहितार्थ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा कर किया गया।

इन्हें भी पढ़े