छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 28 जुन को रायपुर में

(मदन खाण्डेकर)

रायपुर- छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 28 जून 2026 दिन रविवार को दोपहर 12:00 से गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन न्यू राजेंद्र नगर विजेता कंपलेक्स के पीछे रायपुर में आयोजित की गई है ,इस बैठक में छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया समाज की हो रही उपेक्षा के संबंध में चर्चा किया जाएगा साथ ही विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा सरकार के सामने दिए जाने वाले मांगों को पर भी सरकार ने आज तक गंभीरता से नहीं लिया उसका चर्चा होगी उक्त बातें आज सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु एक विज्ञप्ति जारी कर कहीं
, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने सामाजिक भावनाओं का लगातार अपमान कर रही है।


 

समाज के लोगों ने अपनी अपनी समाज की ओर से कई मांगे प्रस्तुत की लेकिन आज तक शासन की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ जिससे समाज में बड़ा आक्रोश है जैसे गंधर्व गाड़ा समाज के लिए बाजा बोर्ड का गठन तथा इस बोर्ड के माध्यम से गाड़ा समाज के लोगों को उनके कला के लिए प्रशिक्षित करने का काम किया जाना था जो आज तक अपेक्षित है इसी तरह गडरिया पाल समाज के लिए भेड़ तथा उन संवर्धन बोर्ड का गठन किया जाना है जो आज तक नहीं हो पाया इसी तरह कलार समाज के लिए महुआ बोर्ड का गठन होना , पटेल समाज द्वारा शाकंभरी बोर्ड का गठन था जो आज भी अपेक्षित है सामाजिक भावनाओं के अनुरूप और अन्य समाज हैं जिनके कार्यों के आधार पर शासन एक बोर्ड बनाकर उसे समाज को उनके कार्यों में दक्षता करने का प्रयास करना चाहिए जो शायद संभव नहीं हो पा रहा है, छत्तीसगढ़ के कई एसटी एससी ओबीसी समाज में अपने-अपने सामाजिक भवनओं के लिए जमीन की मांग की है जो आज तक पुरा नहीं हो पाया है साथ ही बात श्री बीएस रावटे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी समाज ने बालोद में समजो के बीच हो रहे असमानता की खाई पर चर्चा करने हेतु आवेदन भेजा है उसे पर गंभीरता से चर्चा कर निर्णय लिया जाना है इस बैठक में छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ से जुड़े समस्त समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित होंगे ।

इन्हें भी पढ़े