ग्राम खर्वे में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में विधायक ने उच्चस्तरीय जांच की मांग किया, उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र
(रौनक साहू)
कसडोल। विधानसभा कसडोल क्षेत्र के विधायक संदीप साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित डीजीपी पुलिस को पत्र लिखकर ग्राम खर्वे, थाना कसडोल के आरोपी रामसहाय जायसवाल के द्वारा शराब में जहर मिलाकर 8 व्यक्तियों की हत्या मामले में जांच की मांग किया है, विधायक ने कहा कि ग्राम खर्वे के ग्रामीणों के कथनानुसार, अंधविश्वास और गड़े-धन की तलाश एवं तांत्रिक अनुष्ठान व बलि से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गांव में लंबे समय से चर्चा होती रही हैं।
ग्राम खर्वे के ग्रामीणों का यह भी मानना है कि आरोपी रामसहाय जायसवाल द्वारा हत्या पश्चात पुलिस को झुठा बयान दिया जा रहा है तथा हत्या के मामले में आरोपी रामसहाय जायसवाल के साथ अन्य व्यक्तियों का भी इस अपराध में शामिल होने की आशंका है, जिसके कहने पर आरोपी द्वारा तांत्रिक किया-कर्म किया जा रहा था। सामान्यतः छोटी-छोटी बातों को लेकर विगत 04 माह में सिलसिलेवार 08 व्यक्तियों की हत्या होना समझ से परे है। आरोपी द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को बताये जा रहे कथन से ग्रामवासी सहमत नहीं है।ऐसे में 08 व्यक्तियों को जहर देकर हत्या करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का मांग किया है, अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में किस लेबल की कार्रवाही करता है।





