सिद्धेश्वर रक्तदान समिति द्वारा 1 जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित
पलारी। सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय की जयंती के पावन अवसर पर 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को चिकित्सक दिवस एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम तहसील साहू संघ भवन, बालसमुंद रोड, पलारी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रैंको इंडियन फार्मा एवं रूद्राक्ष फार्मास्यूटिकल्स के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति ने जनसाधारण से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान करें। रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित, सरल एवं समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।
सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जारीकर्ता:
सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी





