युवा नेता राघवेन्द्र पवार ने सीसी सड़क और अस्थायी बजरी के लिए रखा मांग
(रौनक साहू)
कसडोल। नगर पंचायत कसडोल अंतर्गत वार्ड नं 05 की समस्या को देखते हुए युवा नेता राघवेन्द्र पवार ने नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुदीपदास मानिकपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
श्री पवार ने बताया कि सेक्टर 1 से सेक्टर 2 जाने वाले मुख्य मार्ग बहुत ज्यादा कीचड़ हो गया है, साथ ही खजरी तालाब के पास शिव मंदिर से बाजार तक कच्ची सड़क है जिस पर पानी भरा रहता है आने जाने में राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही हैं जिस पर समस्या को देखते हुए नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे ने संज्ञान में लेते हुए आस्वस्त किया कि जल्द अभी बारिश को देखते हुए अस्थायी रूप से बजरी डाला जाएगा उसके बाद रोड का निर्माण कराया जाएगा।





