दशगात्र में कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता, दी श्रद्धांजलि

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी। नगर टुण्डरा के पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ पटेल महासभा एवं शिवरीनिरायण पटेल मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष,अग्रणी समाज सेवक रहे स्व श्री गीताराम पटेल जी का हृदयाघात से निधन हो गया था जिसका दशगात्र एवं श्रद्धांजलि आज 21 जूलाई को गृह नगर टुण्डरा में सम्पन्न हुआ। खराब मौसम के बाद भी पूरा टुण्डरा नगर के गली मेहमानों एवं वाहनों की रेलमपेल भीड से भर गया था।जानकार लोगों का कहना था कि इतनी भीड भाड का दृश्य शायद ही किसी के यहां दिखा हो ।


पटेल समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचकर समाजिक एकता का परिचय दिये हैं।दिवंगत पटेल जी के तैल चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दिये एवं सार्वजनिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कराया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में डा शिवकुमार डहरिया पूर्व कैबिनेट मंत्री,बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरे,पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय (गुरूजी),गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल, शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, कांग्रेस बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे,सारंगढ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड सुरेन्द्र पटेल,प्रदेशाध्यक्ष पटेल समाज रामचंद्र पटेल, ब्लाक कांग्रेस सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक,पटेल मंदिर समिति शिवरीनारायण अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, सदस्य प्रेमलाल पटेल,बसंत पटेल एवं रामकुमार पटेल, श्रीमती रमशीला नायक,सुश्री लता जाटवर,निरंजन अग्रवाल,क्षत्रसाल साहू,केशव साहू,हेमंत दुबे,कुंजराम पटेल,नामदेव पटेल,देवचरण पटेल,गजेन्द्र पटेल,कृष्णचरण पटेल ग्राम पटेल अध्यक्ष,सुखीराम वर्मा,सरकार वर्मा,शरदीश पटेल, सिद्धांत मिश्रा पूर्व जनपद अध्यक्ष कसडोल ,योगेश बंजारे पूर्व नगर अध्यक्ष कसडोल,शेखर पटेल,परषराम पटेल, दुर्गा पटेल,उत्तम पटेल,नगर टुण्डरा कांग्रेस कमेटी से विधायक प्रतिनिधि मोतीराम साहू,राजमहंत पी के घृतलहरे,सतीश साहू,दिलचंद साहू,युवल साहू,पत्रकार प्रकाश साहू,घनश्याम बारले,माधव साहू,दुलीचंद देवांगन,छोटेलाल देवांगन,टेक कुमार पटेल,जानमोहम्मद खान,मुरलीधर मिश्रा,सुखलाल निषाद,हेमलाल पटेल,दिलीप अन्नंत,डा परमानंद साहू,पुरीराम जायसवाल, अधिवक्ता राजकुमार जांगडे,भवानी श्रीवास,रामदयाल यादव,भागवत पुरेना,जगन्नाथ केशरवानी,आयोजन के लिये कडी मेंहनत करने वालों में भानुपटेल, पार्षद अशोक पटेल,सभापति सत्यनारायण पटेल,कंचन पटेल ,सुदामा पटेल,भगतराम पटेल आदि सहित नगरवासी एवं आसपास गांवों के सैकडों समाजिक जन एवं उनके प्रशंसक भारी संख्या में शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़े