असम राज्य दलगांव जन्म स्थान मे माँ मिनी माता की स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कर मनाई

(नीलकमल आजाद)


पलारी। अभिविभाजित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर जन्म स्थान असम राज्य का नवगांव जिला अंतर्गत ग्राम दलगांव मे मिनी माता स्मृति दिवस पर माँ के नाम एक पेड लगाकर मनाया असम नवगांव जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत दलगांव में ममता मां मिनी माता की पुण्यतिथि मनाई गई सबसे पहले मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दिप जलाई गई

 

इसके बाद गांव के सभी पुरुष व महिलाएं युवा मिलकर पंथी मंगल भजन कीर्तन किया. तत्पश्चात माँ मिनी माता के नाम एक पेड लगाकर श्रद्धांजलि दिया. कार्यक्रम को  पवन सतनामी ने संबोधित करते हुए माँ मिनी माता की जिवनी पर प्रकाश डाला माता जी की जन्म 13 मार्च 1913 के दलगांव कालबा में हुआ था इसी दिन एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई 1932 में वह असम के बाद शादी के लिए छत्तीसगढ़ गई और वहां उन्होंने गुरु अगम दास से विवाह किया अपने पति की मृत्यु के बाद वह छत्तीसगढ़ से सांसद चुनी गई 1952 में लोकसभा में सांसद रही मिनिमता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थी मिनी माता सत्य अहिंसा दान और राष्ट्रीय एकता उनके जीवन के प्रमुख उद्देश्य थे वे गरीबों और वंचित वर्गों के हक एवं अधिकरो के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान दिया उन्होंने शिक्षा महिला शिक्षा बाल विवाह और दहेज प्रथा के लिए 1956 में उन्होंने सदन में न्यूनतम अपरिचित निवारण अधिनियम पेश किया.उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से असम सतनामी समाज कल्याण परिषद अध्यक्ष मानदास सतनामी मुख्य सलाहकार इंदल सतनामी असम सतनामी युवा परिषद अध्यक्ष पवन सतनामी महासचिव कृष्ण कर्वे पंडित गोपाल सतनामी भंडारी साधु सतनामी किचन सतनामी बादमति सतनामी निर्मला सतनामी रेखा सतनामी सुरजा सतनामी भारती सतनामी उर्मीला सतनामी व भारी संख्या ग्रामवासि उपस्थित रहे