ग्राम चितावर में एक युवती का मिला शव, लवन पुलिस मौके पर, जांच जारी

(रौनक साहू)

कसडोल। गुरुवार की शाम थाना लवन अंतर्गत ग्राम चितावर में एक युवती की हत्या करने की सूचना मिलने पर लवन पुलिस तत्काल घटनास्थल ग्राम चितावर पहुंचकर जांच में जुट गई है, इधर पुलिस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम चितावर निवासी युवती की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। युवती की उम्र लगभग 22 से 24 वर्ष के आसपास है।


प्रकरण में पुलिस द्वारा ग्राम चितावर पहुंच, घटनास्थल निरीक्षण किया जा रहा है तथा एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। इधर पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाकर, आरोपी की पहचान कर, पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़े