मसरूम की तलाश में मिला भालू, तीन ग्रामीणों पर हमला, हालत गंभीर
(विकास अग्रवाल)
बया। बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की हालत गंभीर होने के कारण पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र मे प्रथम उपचार के बाद उन्हें उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है. वन विभाग द्वारा घायलों को दो दो हजार रूपये की तात्कालिक सहायता दीं गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर से कोई 5 किलोमीटर दूर स्थित देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमन पूरा के ग्रामीण फुटु (मशरूम) लेने जंगल गए थे. इस बीच जंगल मे अचानक ग्रामीणों का सामना हिंसक भालूओ से हो गया। जिसे ग्राम धमनपुरा निवासी हेमसागर बरिहा (65),एवं रुपेश (35) को भालू द्वारा पैर और सिर नोचकर गंभीर रुप से घायल कर दिया जबकि भालूओ से संघर्ष मे एक अन्य ग्रामीण मायाराम (45) भी भालूओ से संघर्ष मे घायल हो गया. ग्रामीणों को घटना की जानकारी होते ही निजी वाहन से तीनो घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया जहाँ मयाराम को कम चोट लगने से उसे प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दीं गयी जबकि हेमसागर एवं रुपेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रथमपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है.
उक्त मामले मे देवपुर रेंजर संतोष पैकरा नें बताया कि कक्ष क्रमांक 242 मे भालू हमले की उक्त घटना मे सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हैँ. जहाँ उपचार जारी है।








