पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 17 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया।


सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, स्टोर रूम, समस्त वार्ड एवं कक्षों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अस्पताल की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में संचालित विभिन्न कार्यों की स्थिति देखी गई। इस दौरान समस्त कार्यों का सुचारू रूप से संचालन पाया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया गया।


निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों की कमी से संबंधित जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराई गई। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

औचक निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार एवं संसाधनों की जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया।

इन्हें भी पढ़े