गिधौरी -शिवरीनारायण सडक मार्ग पहले से बत्तर और खराब

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर बत्तर हालत और बदहाली सडक की निर्माण के के लिए जहां जनप्रतिनिधियों ने चक्का जाम कर गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग की सडक की निर्माण शासन प्रशासन से पक्ष रखकर 79 लाख की स्वीकृति कराया गया है परंतु फिर भी काम अटका हुआ है ।


गिधौरी -शिवरीनारायण की जर्जर सडक पिछले वर्षों से और बत्तर और बदहाल हो गया है टेकेदार द्वारा बरसात लगते ही काम तो शुरू किया ।लेकिन जर्जर सडक और बडे बडे गड्ढे को उखाडकर मरम्मत का कार्य किया गया है और सौ मीटर तक सडक अच्छे तो उसको भी उखाड़ दिया गया हैजो भारी वाहनो के चलते जान लेवा गड्ढे बन गया है तथा जगह जगह पर घुटनो तक पानी भरा हुआ ।गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर हादसे का सिल सिला जारी हैऔर टेकेदार काम छोडकर नदारत हो गया है जान जोखिम में डालकर वाहन गुजर रहा है। राहगीरों को भी बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर हालत और प्रशासन की सुस्ती ने स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों को नाराजगी साबित कर दिया है सडक की हालत दयनीय है कि धुल और किचड के साथ बडे बडे जानलेवा गड्ढे के कायण आऐ दिन दुर्घटनाए हो रही है अभी सावन का महिना चल रहा है रविवार सोमवार को बडी संख्याओं में बोल बम जल चढाने के लिए खरौद धाम पहुंचते जिसमें जानलेवा गड्ढे से श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।गिधौरी के जनप्रतिनिधियों ने बताया गया की गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग के लिए पक्की सी सी रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुका है और टेंडर भी निकल गया ।लेकिन काम लटका हुआ है और शासन प्रशासन की लापरवाही है या टेकेदार की लापरवाही है जो गिधौरी क्षेत्र में चर्चा का विषय है।