मुलमुला थाना से आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा । थाना मुलमुला में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी फणेन्द्र सिंह (33 वर्ष), निवासी अमोरा, थाना मुलमुला को अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार कर थाना परिसर में अभिरक्षा में रखा गया था। उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान 22 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी थाना अभिरक्षा से फरार हो गया।

घटना में सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर SP ने आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया है।


वहीं फरार आरोपी फणेन्द्र सिंह के विरुद्ध थाना मुलमुला में धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े