महामाया वस्त्रालय में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
(रौनक साहू)
कसडोल। नगर के महामाया वस्त्रालय की कपड़े दुकान में लगी भीषड़ आग से लाखों का कपड़ा सामान जलकर खाक हो गया है, इधर सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल आग इतना भयावह था कि ऊपर गोदाम में रखा हुआ कपड़ा भी जलकर राख हो गया। हालांकि दुकान में आग लगने का कारण अज्ञात बना हुआ है। वहीं अब पूरे मामले की जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पायेगा।








