वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों पर सरपंच अनिल जोशी ने दी सफाई, कहा – “यह साजिश है
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ / ग्राम पंचायत कोनार में सरपंच पर लगे वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरपंच अनिल जोशी ने अपने ग्रामीणों के साथ मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।
सरपंच ने कहा कि “यह सब साजिश का खेल है, मैं गांव का विकास कर रहा हूं, आप गांव वालों से पूछ लो।”
ग्रामवासियों ने भी सरपंच के कार्यकाल का समर्थन करते हुए कहा कि उनका कार्य-व्यवहार सही है और गांव में विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं।
जांच अधिकारी ने क्या कहा?
वहीं जब इस मामले में पामगढ़ जनपद के जांच अधिकारी *पंचायत इंस्पेक्टर पी.एस. पटेल से पूछा गया तो उन्होंने भी जांच के विषय में बताया कि ग्राम पंचायत कोनार में काम हुआ है।
इससे पहले उप सरपंच सहित पंचों ने सरपंच पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में निष्पक्ष जांच की मांग की है।





